अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दिल्ली चुनावों से पहले Manoj Tiwari का केजरीवाल पर हमला: ‘UP, बिहार वालों को फर्जी कहा’

On: January 10, 2025 12:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी के सांसद Manoj Tiwari ने गुरुवार को कहा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र अगले दो से तीन दिनों में जारी किया जाएगा। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आज एक बार फिर यूपी और बिहार के लोगों को ‘फर्जी’ कहा। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने आज बयान दिया था कि UP और बिहार के लोग दिल्ली में आकर फर्जी वोटर ID कार्ड बनवा रहे हैं। लोकसभा सांसद ने कहा कि भाजपा अपने मैनिफेस्टो में मौजूदा आम आदमी पार्टी (AAP) की तरह ‘झूठे वादे करके’ लोगों को ‘धोखा’ देने के बजाय लोगों को सुविधाएं प्रदान करेगी।

 

AAP ने बुजुर्गों की पेंशन रोक दी, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर ध्यान नहीं दिया: Manoj Tiwari

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‘UP, बिहार और झारखंड लोगों मरने के लिए आनंद विहार भेज’
भाजपा सांसद और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष Manoj Tiwari ने कहा, “ऐसे कई उदाहरण हैं जिनसे पता चलता है कि AAP और अरविंद केजरीवाल यूपी और बिहार के लोगों से कितनी नफरत करते हैं। आज एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने UP और बिहार के लोगों को ‘फर्जी’ कहा। भाजपा सांसद ने कहा कि यूपी और बिहार के लोग दिल्ली में आकर फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनवा रहे हैं। यह वही अरविंद केजरीवाल और AAP है जिसने यूपी, बिहार और झारखंड के लोगों से झूठ बोला और उन्हें कोरोना के दौरान मरने के लिए आनंद विहार भेज दिया। उन्हें मौत के मुंह में धकेल दिया। जब लोगों को घर में सुरक्षित रखना था।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!