इंफाल। Manipur में अरम्बाई टेंगोल नेता की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। जिनमे दो पत्रकारों सहित 15 लोग घायल हो गए।
Manipur में हथियार और गोला-बारूद बरामद
सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है और पांच जिलों इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, काकचिंग, थौबल और बिष्णुपुर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि एटी नेता कानन को सीबीआई ने किसी अन्य मामले में गिरफ्तार किया था, न कि एटी के नेता के रूप में। पुलिस ने कहा कि कानन के साथ गिरफ्तार किए गए चार अन्य लोगों को भी रिहा कर दिया गया और केवल कानन को रविवार को राज्य से बाहर ले जाया गया।
Manipur एटी नेता कानन को सीबीआई ने किसी अन्य मामले में गिरफ्तार किया था
पुलिस ने कहा कि वह स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है, हालांकि कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार रात इंफाल पूर्व जिले के याइरीपोक तुलिहाल में उप-विभागीय कलेक्टर (एसडीसी) कार्यालय को जलाने की कोशिश की। अरम्बाई टेंगोल ने अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध में दस दिवसीय बंद की घोषणा के बीच सोमवार को बड़ी संख्या में लोग कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराने के लिए घरों से बाहर निकले और सड़कों को अवरुद्ध कर दिया।

