अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप का मैनेजर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला घायल

On: January 13, 2026 6:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप का मैनेजर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला घायल

पुलिस ने घटनास्थल पर पड़े घायल मैनेजर से कुछ दूरी पर तमंचा किया बरामद, मैनेजर की जेब से एक 315 का जिंदा कारतूस भी मिला

पुलिस ने घायल मैनेजर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा,मैनेजर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने राजकीय चिकित्सालय किया रेफर

घटना से परिवार में मचा हड़कंप, मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची

सहसवान (बदायूं) बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर ग्राम सालिक नगला के निकट अली पेट्रोल पंप को दहगवां निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता के पुत्र नामित गुप्ता द्वारा संचालित किया जा रहा है।उपरोक्त पेट्रोल पंप पर जनपद संभल के थाना जूनाबाई क्षेत्र के ग्राम दुबारी कला निवासी राजीव शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा 40 वर्ष एक लंबे समय से मैनेजर पद पर कार्य कर रहे हैं।वह प्रत्येक दिन की तरह अपने पैतृक आवास से पेट्रोल पंप पर आवागमन करते हैं।

बताया जाता है।पेट्रोल पंप मैनेजर राजीव शर्मा अपने आवास से लगभग 10:30 बजे के लगभग घर से चले थे जहां मुख्य राज्य मार्ग संख्या 18 फौजी ढाबे के सामने मुख्य मार्ग से लगभग 170 मीटर दूर गेहूं के खेत खेत के पीछे छोड़ पर गोली से घायल अवस्था में पड़ा था चर्चा है उनका बैग सड़क के किनारे पड़े एक तख्त पर रखा था पेट्रोल पंप पर अपने निर्धारित समय पर न पहुंचने पर पेट्रोल पंप पर काम करने वाली स्टाफ कर्मचारियों को चिंता हुई तो उन्होंने मैनेजर राजीव शर्मा के पिता को मोबाइल से कॉल करके जानकारी हासिल की तो पता चला कि वह लगभग 10:30 बजे के करीब घर से निकले हैं।बताया जाता है।कि मामले की जानकारी लगभग 1:00 बजे के करीब थाना पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस टीम पहुंची जहां गोली लगने से घायल गंभीर अवस्था में पड़े राजीव शर्मा से कुछ दूरी पर एक 315 बोर का तमंचा पड़ा हुआ था।तथा पुलिस ने उपरोक्त तमंचा अपने कब्जे में लेकर जब उनकी तलाशी ली गई तो उनकी जेब से भी एक 315 बोर का जीवित कारतूस भी बरामद हुआ पुलिस तत्काल राजीव शर्मा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां चिकित्सा दीक्षित डॉक्टर प्रशांत त्यागी ने प्राथमिक उपचार देकर घायल राजीव शर्मा की हालत नाजुक देखकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह द्धारा मामले की जानकारी आला अफसरो को दी गई जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना किया।मामले की जानकारी फॉरेंसिक टीम को भी दी गई जिस पर टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची जहां उसने मौके से पड़े हुए रक्त का सैंपल लिया तथा फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करके घटनास्थल के साक्षय एकत्रित किए।घटना से परिवार में जहां कोहराम मचा हुआ है।वही परिजन घटना को ग्राम में पूर्व में चली आ रही रंजिश से जोड़कर भी देख रहे हैं।तो वहीं कुछ लोग घटना को संदिग्ध एवं अपने विरोधियों को फसाने की चाल बता रहे हैं।बहरहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया की घायल राजीव शर्मा के निकट एक 315 बोर का तमंचा भी मिला है।तथा उनकी जेब से एक 315 बोर का जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।उन्होंने बताया की राजीव शर्मा के स्वास्थ्य में सुधार होते ही उनसे मिले तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- ट्राला से ट्रैक्टर उतारते समय ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत के मामले में भाई ने 10 दिन बाद ट्रक चालक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

Amroha News-कुपोषण के खिलाफ डीएम सख्त: लापरवाही पर धनौरा-गजरौला के अधिकारियों को नोटिस, दिए ये कड़े निर्देश

Amroha News- जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज: कबड्डी में गंगेश्वरी और वॉलीबॉल में पपसरा का दबदबा

Amroha News-अमरोहा में माटीकला कारीगरों को मिला प्रशासन का साथ 35 कुम्हारों को बंटे इलेक्ट्रिक चाक 

Amroha News-रेहड़ी-पटरी वालों, किसानों और स्थानीय विकास के मुद्दे पर CM योगी के नाम सौंपा ज्ञापन

Moradabad News-व्यापारी के अपहरण की साजिश नाकाम, हथियारों के जखीरे के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!