अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mamata Banerjee के ‘मृत्यु कुंभ’ वाले बयान पर भड़के साधु-संत

On: February 20, 2025 10:48 AM
Follow Us:
Mamata Banerjee
---Advertisement---

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने ‘मृत्यु कुंभ’ बताया था। उनके इस बयान से देशभर के साधु-संत भड़क गए हैं और लगातार ममता बनर्जी के बयान का विरोध जता रहे हैं।
अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास पुजारी ने कहा, “कुंभ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। Mamata Banerjee ने इस महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ कहा है। हाल ही में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी महाकुंभ को लेकर बयान दे चुके हैं। ऐसा लगता है कि मोदी और योगी से ईर्ष्या के कारण विपक्ष ने सनातन धर्म को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। महाकुंभ में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। उसे लेकर ममता बनर्जी का बयान निंदनीय है।”

Mamata Banerjee का विवादास्पद बयान, महाकुंभ को बताया ‘मृत्यु कुंभ’

 

 

 

 

 

Mamata Banerjee धर्म, संस्कृति और आस्था को नष्ट करने की ठेकेदार बन गई हैं

अयोध्या धाम के दिवाकराचार्य महाराज ने कहा, “टीएमसी प्रमुख, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी धर्म, संस्कृति और आस्था को नष्ट करने की ठेकेदार बन गई हैं।”
आचार्य सीताराम दास ने कहा, “पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा दिया गया बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निराधार है। करोड़ों हिंदुओं के लिए पवित्र आयोजन अमृत महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ कहना अपमानजनक और निंदनीय है। यह उनकी बुद्धि के पतन को दर्शाता है। ममता बनर्जी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। अगर वह माफी नहीं मांगती हैं तो साधु-संत सड़कों पर उतरेंगे और उनके बयान के विरोध में अनशन किया जाएगा।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!