अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देश को बर्बाद करने वाला शासक था औरंगजेब : Mahipal Dhanda

On: March 19, 2025 3:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

चंडीगढ़। महाराष्ट्र से मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। नागपुर में हुए दंगे के बाद कब्र हटाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच हरियाणा सरकार में मंत्री Mahipal Dhanda ने कहा है कि औरंगजेब कभी भी भारत को शुभचिंतक नहीं हो सकता है। वह तो देश को बर्बाद करने वाला क्रूर शासक था।

Mahindra XUV900: 15 किमी/लीटर की माइलेज से लंबी यात्राएं बनाएं आसान!

मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान Mahipal Dhanda ने बताया कि जो लोग औरंगजेब को पूजते हैं, वह देश की अस्मिता पर चोट कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भारत में ऐसे शूरवीर पैदा हुए जिन्होंने औरंगजेब जैसे क्रूर शासकों का अंत किया।

Mahipal Dhanda ने कहा कि औरंगजेब ने भारत के समाज को तबाह करने का काम किया। लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर देश की आस्था को खत्म करने की साजिश रची। औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग के बीच नागपुर में हुए दंगों पर महिपाल ढांडा ने कहा कि देखिए औरंगजेब कौन था। वह मेरे देश के लिए प्रेरणा का स्त्रोत नहीं है।

Mahipal Dhanda औरंगजेब ने भारत के समाज को तबाह करने का काम किया

उसने भारत की अखंडता को नुकसान पहुंचाया। भारत के समाज को कमजोर करने का काम किया। भारत को तबाह और बर्बाद करने का काम किया। भारत माता के सपूतों ने भारत माता के लिए ऐसे क्रूर शासकों के खिलाफ संघर्ष किया। मौत को गले लगा लिया। लेकिन, धर्म परिवर्तन नहीं किया। भारत को जोड़कर रखा। ऐसे पूजनीय लोगों के खिलाफ कोई टिप्पणी करेगा तो भारत बर्दाश्‍त नहीं करेगा।

मैं Mahipal Dhanda  यह समझता हूं कि भारत की नई शिक्षा नीति के तहत हमारे देश के युवा वह इतिहास पढ़ेंगे, जिनसे उन्हें इतिहास की असल सच्चाई पता चलेगी और वह खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे कि वह इस महान देश में पैदा हुए जहां ऐसे सपूत हुए, जिन्होंने अपने देश के लिए हंसते-हंसते प्राण न्योछावर कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply