इस्लामनगर में मंदिर से बाहर निकालने पर महंत की हत्या, शराबी ने लोहे की रॉड से किया प्रहार, वारदात के बाद भागा..
बदायूं।इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कंदरपुर मढ़ी मंदिर के महंत हृदयदास के सिर पर शराबी ने रॉड से हमला कर दिया।इससे वह लहूलुहान हो गए।इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सैफई ले जाते समय तोड़ा दम:-गांव के लोग बचाने को दौड़े तो मोनू जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।गंभीर हालत में बाबा को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार को उन्हें सेफई रेफर कर दिया गया।रास्ते में ही बाबा की मौत हो गई।पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा हत्या की धारा में तरमीम करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।शव पोस्टमॉर्टम को भेजा गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

