अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mahakumbh में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद

On: February 17, 2025 4:28 PM
Follow Us:
Mahakumbh
---Advertisement---

महाकुंभ नगर । Mahakumbh में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। यात्रियों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Mahakumbh में पाकिस्तान से पहली बार 68 लोग, सनातन संस्कृति से अभिभूत

Mahakumbh मेले के दौरान ट्रेनों में आने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के अनुरोध पर रेलवे ने संगम रेलवे स्टेशन बंद करने का फैसला लिया है। रेलवे स्टेशन 17 फरवरी (आज) से 28 फरवरी तक बंद रहेगा। प्रयागराज में कुल नौ रेलवे स्टेशन हैं। जिनमें से संगम रेलवे स्टेशन मेला क्षेत्र के करीब स्थित है।
बता दें कि महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इससे पहले ही महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। शहर के भीतर और बाहर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण से शहर और उसके आसपास के इलाकों में जाम देखा गया था। हालांकि, इस समय ट्रैफिक व्यवस्था ठीक चल रही है। कुछ-कुछ जगहों पर ही जाम की स्थिति है। एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत की थी। उन्होंने कहा था, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जो घटना घटी है, वह दुखद है। इस हादसे के बाद कई ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है, जिस वजह से दिल्ली से चली ट्रेनें काफी देरी से प्रयागराज पहुंची हैं।”

 

 

 

 

 

 

 

 

Mahakumbh खोए हुए यात्रियों के लिए खोया पाया केंद्र बनाया गया

उन्होंने कहा था, “Mahakumbh में खोए हुए यात्रियों के लिए खोया पाया केंद्र बनाया गया है। हर थाने में खोए हुए यात्रियों की रिपोर्ट लिखी जाती है। पुलिस द्वारा रोजाना बड़ी संख्या में खोए हुए लोगों को उनके परिवारों से मिलाने का काम भी किया जा रहा है।” एडीजी ने कहा कि प्रयागराज से सटे जितने भी बॉर्डर हैं, वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली की घटना के बाद बॉर्डर वाले एरिया में खास ध्यान रखा जा रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना में इस बार ज्यादा भीड़ बढ़ी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ज्ञात हो कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!