अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mahakumbh में वायु प्रदूषण नियंत्रण का बना रिकॉर्ड, ‘ग्रीन जोन’ में

On: February 25, 2025 10:32 AM
Follow Us:
Mahakumbh
---Advertisement---

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि Mahakumbh क्षेत्र में 62 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ और हजारों वाहनों की आवाजाही के बावजूद, वायु की गुणवत्ता खराब नहीं हुई। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। देश की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी ने महाकुंभ में पवित्र संगम में डुबकी लगाई है। इसके अलावा, लाखों वाहनों की भी इस क्षेत्र में आवाजाही हुई है।

भीड़ प्रबंधन के नए मानक स्थापित कर रहा है Mahakumbh

Mahakumbh क्या कहना है CPCB के पर्यावरण सलाहकार इंजीनियर शेख शिराज का?

मिली जानकारी के मुताबिक, सीपीसीबी के पर्यावरण सलाहकार इंजीनियर शेख शिराज ने कहा कि महाकुंभ के दौरान वायु गुणवत्ता ‘ग्रीन जोन’ में रही। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण तिथियों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) इस प्रकार रहा: 13 जनवरी (पौष पूर्णिमा) को 67, 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को 67, 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) को 106, 3 फरवरी (बसंत पंचमी) को 65 और 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) को 52। एक्यूआई में ‘‘100” से नीचे के आंकड़े को अच्छा माना जाता है, जबकि ‘‘100 से 150” को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है।

Mahakumbh  क्षेत्र की वायु गुणवत्ता 42 दिनों तक ‘ग्रीन जोन’ में रही

बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या को छोड़कर, अन्य सभी दिनों में वायु गुणवत्ता को अच्छे के रूप में वर्गीकृत किया गया। बयान में कहा गया कि श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही और बड़ी संख्या में ईंधन चालित वाहनों की मौजूदगी के बावजूद, शहर की वायु गुणवत्ता 42 दिनों तक ‘ग्रीन जोन’ में रही।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!