अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नाविक फैमिली ने Maha Kumbh में कमाए 30 करोड़ रुपये

On: March 5, 2025 11:26 AM
Follow Us:
Maha Kumbh
---Advertisement---

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में Maha Kumbh के सफल आयोजन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का आयोजन सनातन धर्म के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस दौरान सीएम योगी ने इसे “अग्निपरीक्षा” करार देते हुए कहा, “Maha Kumbh का आयोजन हमारे लिए अग्निपरीक्षा थी। इसमें केंद्र और राज्य सरकारें खरी उतरीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम योगी ने कहा,” इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की गूंज दुनिया में लंबे समय तक सुनाई देगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ केवल एक आध्यात्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी काफी लाभ होने की उम्मीद है।

Maha Kumbh मेला क्षेत्र में फिर लगी भयानक आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

 

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में महाकुंभ के राजस्व लाभ के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से राज्य की अर्थव्यवस्था को करीब ₹3.5 लाख करोड़ का लाभ होने का अनुमान है। इसके अलावा, योगी ने महाकुंभ के दौरान उत्पन्न सक्सेस स्टोरीज का जिक्र किया।

उन्होंने एक नाविक परिवार की कहानी शेयर की, जिसमें 130 नौकाओं वाले परिवार ने महाकुंभ के 45 दिनों में 30 करोड़ रुपए की शुद्ध बचत की। उन्होंने बताया, “मैं एक नाविक की सक्सेस स्टोरी बता रहा हूं। इस नाविक परिवार के पास कुल 130 नौकाएं हैं। जिसमें 45 दिन में इन लोगों ने 30 करोड़ की शुद्ध बचत की है।

Maha Kumbh के आयोजन का कुल खर्च और लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे जानकारी दी कि महाकुंभ आयोजन में राज्य सरकार ने कुल 7,500 करोड़ रुपए खर्च किए थे। हालांकि, इस आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अनुमानित ₹3.5 लाख करोड़ का लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे में सीएम योगी ने कहा, “महाकुंभ आध्यात्मिक आयोजन तो है ही, लेकिन इससे हमारी अर्थव्यवस्था को साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का फायदा होने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply

error: Content is protected !!