अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

madhya Pradesh Khelo India Youth Games-2023 चैन्नई में आज मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

On: January 24, 2024 9:54 AM
Follow Us:
---Advertisement---

madhya Pradesh Khelo India Youth Games-2023 खेलो इण्डिया यूथ गेम्स-2023 का आयोजन 19 जनवरी, 2024 से 31 जनवरी, 2024 तक तमिलनाडु के विभिन्न शहर चैन्नई, कोयंबटूर, मदुराई एवं त्रिची में कुल 26 खेल विधाओं में किया जा रहा है। मध्यप्रदेश को आज स्क्वॉश, गटका, योगा और एथेलेटिक्स खेल में पदक प्राप्त हुए हैं। पदकों का विवरण इस प्रकार है:-

madhya Pradesh Khelo India Youth Games-2023स्क्वॉश खेल में एक स्वर्ण पदक – तनवीर मुद्रा

तनवीर इण्डिया के रैंक नम्बर-1 के खिलाड़ी हैं। अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए तनवीर ने म.प्र. के लिये पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। फायनल मुकाबले में तनवीर ने आर्यन प्रताप सिंह उत्तरप्रदेश के खिलाड़ी को 3-2 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तनवीर इंदौर के खिलाड़ी हैं।

madhya Pradesh Khelo India Youth Games-2023पोल वोल्ट में एक रजत पदक – अमन सिंह

म.प्र. के खिलाड़ी अमन सिंह ने आज हुए पोल वोल्ट मुकाबले में 4.40 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक आर्यन देव उत्तरप्रदेश तथा कांस्य पदक कविन राजस तमिलनाडु को मिला। यहाँ उल्लेखनीय है कि अमन और आर्यन देव ने 4.40 मीटर की छलांग लगाई थी, लेकिन अमन ने दूसरी कोशिश में यह छलांग लगाई, जिसके कारण उन्हें रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।

योग (आर्टिस्टिक योग) खेल में एक कांस्य पदक – कु. रिया और कु. निष्ठा

म.प्र. की बालिका खिलाड़ी कु. निष्ठा और रिया ने आर्टिस्टिक योगा विधा में 132.07 अंकों के साथ एक कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।

उद्योगों की प्रगति में ही madhyapradesh की समृद्धि निहित है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

madhya Pradesh Khelo India Youth Games-2023 गटका (फारी सोटी बालिका टीम) खेल में एक कांस्य पदक अर्जित किया

गटका (फारी सोटी बालिका टीम) खेल में जसप्रीत कौर, असप्रीत कौर और बलजीत कौर की टीम ने अपने-अपने प्रारंभिक मुकाबलो में चण्डीगढ़ और तमिलनाडु की टीम को परास्त किया था। पंजाब की टीम ने मध्यप्रदेश की टीम को परास्त किया था। अत: मध्यप्रदेश बालिका टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।mp

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!