भोपाल। Madhya Pradesh के भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के कन्हारी गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक पांच साल की बच्ची के साथ 50 साल के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। बच्ची के माता-पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
Madhya Pradesh के 10 नगरों में नक्शा कार्यक्रम लागू
Madhya Pradesh पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया
Madhya Pradesh पुलिस के एक विश्वसनीय सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। आरोपी पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कुछ कारणों से आरोपी की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। पीड़िता द्वारा दिए गए सुरागों और उसके माता-पिता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गिरफ्तारी की गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता ने शनिवार सुबह घटना की सूचना दी, हालांकि अपराध 3-4 मार्च की रात को हुआ था।
इस मामले में जांच अधिकारी और मेहगांव थाने के प्रभारी शक्ति यादव ने आईएएनएस को बताया कि पीड़िता के माता-पिता 3 मार्च को एक रिश्तेदार की शादी में गए थे, तभी रात करीब 11.30 बजे बच्ची लापता हो गई। माता-पिता पूरी रात उसकी तलाश करते रहे।
इसके बाद, 4 मार्च को वह उस रिश्तेदार के घर के दरवाजे के पास मिली, जहां शादी हो रही थी। किसी ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे वहां छोड़ गया है। शुरुआत में इस घटना पर किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन बाद में बच्ची की शारीरिक परेशानी और असामान्य व्यवहार के कारण उसके माता-पिता को शक हुआ। माता-पिता के पूछने पर बच्ची ने पूरी घटना के बारे में बताया।
अधिकारी ने बताया कि मेहगांव लौटने पर पीड़िता के माता-पिता ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। मेडिकल कराये जाने के बाद बलात्कार की पुष्टि हुई। आरोपी खेत में मजदूरी करने का काम करता है।

