Lok Sabha Elections 2024:पंजाब में अंतिम चरण में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेजी से जारी है इस बीच होशियारपुर में जनसभा को संबोधित करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीजेपी और केंद्र सरकार को आरक्षण समेत कई मसलों पर घेरा बीजेपी के 400 पार वाले नारे को लेकर भी सवाल खड़े किए और लोगों से आम आदमी पार्टी का हाथ मजबूत करने की अपील की
Lok Sabha Elections 2024 दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर तंज कसते हुए कहा 2014 में कहते थे मैं प्रधान सेवक हूं
2019 में बोले मैं चौकीदार हूं और आज कह रहे हैं कि मैं भगवान का अवतार हूं इस बार ऐसा बटन दबाना कि इनका अहंकार चूर.चूर हो जाए
Punjab News In Hindi : दिल्ली के मुख्यमंत्री पहुंचे सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेकने
Lok Sabha Elections 2024 सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा बीजेपी कहते हैं
400 सीट चाहिए हमने पूछा क्यों चाहिए इनके लोग कहते हैं कि पीएम मोदी जी कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं हमने कहा क्या बड़ा काम करना चाहते हैं तो पता चला कि ये आपका रिजर्वेशन खत्म करना चाहते हैं इनसे आप सभी को बचकर रहना है आज मैं आपलोगों को कहकर जा रहा हूं जब तक अरविंद केजरीवाल जिंदा रहेगा तो किसी की हिम्मत नहीं है कि रिजर्वेशन खत्म कर दे जब तक मैं जिंदा हूं इन्हें आरक्षण खत्म नहीं करने दूंगा

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा लोगों का साथ चाहिए मैं इनसे लड़ रहा हूं इनसे संघर्ष कर रहा हूं हम किसी हालत में आरक्षण बंद करने नहीं देंगे लेकिन आप लोगों का साथ चाहिए आपलोगों के साथ के बिना केजरीवाल कुछ नहीं कर सकता है उन्होंने होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राज कुमार चब्बेवाल को अधिक से अधिक बहुमत से जिताने की अपील की
