अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024 अखिलेश बोले- ढोलक के साथ भाजपा की विदाई, राहुल ने कहा- महालक्ष्मी योजना होगी शुरू

On: April 21, 2024 12:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024  : अमरोहा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा नेता अखिलेश यादव अमरोहा में जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में भाजपा की हवा निकल गई है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बनने पर महालक्ष्मी योजना लागू की जाएगी।

 

राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने के बाद युवाओं, किसानों और महिलाओं को लाभ होगा। सभी के लिए हमने रोडमैप तैयार किया है। इसलिए बीजेपी जातिगणना करवाने से डरती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं समेत अन्य मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही।

 

Lok Sabha Election 2024  : राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना मतलब हिदुस्तान का एक्सरे। गठबंधन की सरकार आने के बाद जाति जनगणना करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग इसे नकारते हैं। देश की जनता को पता होना चाहिए की 90 प्रतिशत लोगों की कितनी भागीदारी है।

 

राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा की मजदूरी बढ़कर 400 रुपये हो जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दोगुनी मानदेय मिलेगा। उन्होंने फिर कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार उद्योगपतियों को दिया गया पैसा किसानों और गरीबों को दिया जाएगा।

 

Lok Sabha Election 2024 : राहुल ने कहा कि युवाओं के लिए पहली नौकरी पक्की नाम से योजना लागू होगी। उन्होंने कहा कि ग्रेजुएट युवाओं को अप्रिटिस का हक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान को कभी उसका हक नहीं मिलता। बताया कि सरकार आने के बाद किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। किसानों का कमीशन बैठाया जाएगा। जो किसानों के लिए योजनाएं लागू करेंगी।

 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए कानून लाया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी का मानदेय दोगुना हो जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं को रोजगार के नाम पर भाजपा ने ठगा गया। उन्होंने कहा कि देश में तीस लाख पोस्ट खाली है। सभी पदों पर भर्ती की जाएगी। दूसरा काम पहले युवाओं को सेना में रोजगार और पेंशन मिलता था। शहीद होने का दर्जा मिलता था। मोदी जी ने वह सब बंद कर दिया। कहा कि अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा। कैंटीन की सुविधा भी नहीं मिलेगी।

Lok Sabha Election 2024

 

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने जितना पैसा अमीरों को दिया हम गरीबों को देंगे। उन्होंने कहा कि उद्योपतियों के साथ किसानों का भी कर्जा माफ होगा। उन्होंने कहा कि महालक्ष्मी योजना को लागू किया जाएगा। इसके लिए सभी परिवारों की लिस्ट बनेगी। इसके तहत हर गरीब परिवार से एक महिला को चुनेगी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी एक लाख साल के उसके खाते में डालेगी।

 

 

उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर दिया लेकिन किसानों का नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश के 22 लोगों के पास देश के 70 करोड जनता के बराबर पैसा है। कहा कि कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।

Lok Sabha Election 2024

 

राहुल गांधी ने कहा कि यह विचार धारा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि पहली बार इंडी गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है। बीजेपी इसे खत्म करने में लगी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं ने कहा कि वह संविधान को बदल देंगे। कहा कि पिछले दस साल पीएम मोदी ने अरबपतियों के साथ रहे। उन्होंने कहा कि उद्योगपति अडाणी ने सभी एयरपोर्ट समेत अन्य चीजें दे दी गई।

 

 

अखिलेश यादव ने कहा कि जो यहां का परंपरागत वोट बीजेपी को मिला करता था वह भी खुल कर विरोध कर रहे हैं। ऐसे परंपरागत वोटर भी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़े हो गए हैं। हम हरहाल में गठबंधन के उम्मीदवार को जिताएंगे।

 

 

 

Lok Sabha Election 2024

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!