अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आने वाला समय केजरीवाल का है, 2029 में बनेंगे पीएम : Laljit Singh Bhullar

On: June 24, 2025 8:39 PM
Follow Us:
Laljit Singh Bhullar
---Advertisement---

चंडीगढ़। Laljit Singh Bhullar : पंजाब के लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने सोमवार को जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। राज्य की भगवंत मान सरकार के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आने वाला समय अरविंद केजरीवाल का है। उन्होंने दावा किया कि 2029 में ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक प्रधानमंत्री बनेंगे।

नशा तस्करों की जमानत देने वालों का बहिष्कार करने का ल‍िया संकल्प : Laljit Bhullar

Laljit Singh Bhullar ने कहा, “पूरे भारत में पांच (विधानसभा सीटों पर) उपचुनाव हुए, आम आदमी पार्टी ने तीन लड़े और दो जीते। इन पांचों (सीटों) में से एक कांग्रेस ने जीती, एक भाजपा ने जीती, एक तृणमूल कांग्रेस ने जीती और दो आप ने जीती। गुजरात में भी हमारी जीत हुई है। इसका मतलब है कि भविष्य अरविंद केजरीवाल का है। साल 2027 में पंजाब में फिर ‘आप’ की सरकार बनेगी।

साथ ही 2029 में अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री बनेंगे। आम आदमी पार्टी के काम से लोग संतुष्ट हैं।”

Laljit Singh Bhullar पूरे भारत में पांच उपचुनाव हुए, आम आदमी पार्टी ने तीन लड़े और दो जीते

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सबको बहुत बहुत बधाई। गुजरात और पंजाब के लोगों को बहुत बधाई और बहुत बहुत शुक्रिया। दोनों जगह पिछले चुनाव के मुकाबले लगभग दोगुने मार्जिन से जीत हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!