अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नशा तस्करों की जमानत देने वालों का बहिष्कार करने का ल‍िया संकल्प : Laljit Bhullar

On: March 23, 2025 1:40 PM
Follow Us:
Laljit Bhullar
---Advertisement---

चंडीगढ़। इस अभियान के बारे में पंजाब सरकार में मंत्री Laljit Bhullar ने बात की। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। करीब एक माह से चल रहे इस अभियान के प्रति लोगों की सोच में भी बदलाव आया है।

कांग्रेस गुटबाजी में उलझी, विकास नहीं आता नज़र : Mohan Lal Baroli

Laljit Bhullar ने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान ने पंजाब में नशे के खिलाफ एक अभियान चलाया हुआ है। जिसका लोगों पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। सभी ने नशा तस्करों की जमानत देने वालों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया है और इसके अलावा लोग उनकी शादियों या अन्य सामाजिक समारोहों में शामिल नहीं होंगे।

ऐसा संकल्प भी लिया है। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के सभी गांवों के सरपंचों से अपील करूंगा कि वह आगे आएं और नशे के कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ यही संकल्प लें। Laljit Bhullar ने कहा कि मेरी विधानसभा के 113 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मिलकर प्रस्‍ताव पास किया है।

जिसमें यह संकल्प लिया गया है कि नशा कारोबारियों का साथ नहीं दिया जाएगा। उन्होंने नशा के कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह पंजाब में नशे का कारोबार जारी रखते हैं तो वह सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहें। इसके अलावा ऐसे लोग पंजाब भी छोड़ कर जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भगवंत मान की सरकार में नशे के खिलाफ 24 फरवरी को अभियान की शुरुआत की गई थी।

Laljit Bhullar  इस अभियान के दौरान 2015 एफआईआर दर्ज की गई 

Laljit Bhullar ने बताया कि इस अभियान के दौरान 2015 एफआईआर दर्ज की गई है। 3376 स्मगलर को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा भारी संख्या में नशीले पदार्थ भी मिले हैं। जिसमें हेरोइन 121 किलोग्राम, 77 किलोग्रााम अफीम और 32 किलो गांजा शाम‍िल है। स्मगलरों के पास से 22 स्कूटर 4 कार बरामद हुई हैं।

5689 ट्रैफिक चालान किए गए। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से पंजाब सरकार के सभी मंत्री गांवों में जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!