मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता Krishna Hegde ने मंगलवार को कई संवेदनशील मामलों पर अपनी राय रखते हुए केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का समर्थन किया। इसके अलावा, उन्होंने कुछ नेताओं और व्यक्तियों की आलोचना भी की।
भारतीय सेना की कार्रवाई तारीफ के काबिल, हमारी ताकत अडिग : Krishna Kumar Bedi
सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी पर Krishna Hegde ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एफआईआर की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन की बात कही है, जो सराहनीय कदम है। कर्नल कुरैशी का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं।
ऐसे देशभक्त परिवार के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी निंदनीय है। सुप्रीम कोर्ट और भाजपा सरकार ने इस दिशा में जो भी कार्रवाई की है, वह बिल्कुल उचित और समयोचित है। इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करने से बचे।
हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के मामले में Krishna Hegde ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों से उनका संपर्क होना एक गंभीर और चिंताजनक विषय है। ज्योति मल्होत्रा ब्लॉगिंग के नाम पर भारत की संवेदनशील जगहों के वीडियो और दस्तावेज बनाकर पाकिस्तान को भेज रही थीं, जो सीधा देशद्रोह है।
ऐसे राष्ट्रविरोधी कार्यों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें देशद्रोह की सजा दी जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे कि राम मंदिर या वृंदावन गार्डन को दिखाना गलत नहीं है, लेकिन सैन्य या रणनीतिक महत्व वाली जगहों की जानकारी सार्वजनिक करना राष्ट्रहित के खिलाफ है।
Krishna Hegde ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद राहुल गांधी का सेना और सरकार से सबूत मांगना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित है
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की हालिया टिप्पणियों को लेकर हेगड़े ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद राहुल गांधी का सेना और सरकार से सबूत मांगना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित है। कोई भी सरकार अपनी रणनीति सार्वजनिक नहीं करती और इस तरह के बयान सेना के मनोबल को तोड़ने वाले होते हैं। डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सभी पायलट सुरक्षित हैं और सकुशल लौट चुके हैं।

