Kolkata के दमदम में 14 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में संजू साहा, विक्की पासवान और राजेश पासवान नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छात्रा को जबरन ई-रिक्शा में बिठाकर एक घर में ले जाया गया था, जहां उसके साथ यह जघन्य अपराध हुआ।
Kolkata दुष्कर्म कांड पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा: पुलिस
Kolkata
बताया जा रहा है कि पीडि़ता लड़की इसमें से एक आरोपित को जानती थी। वे कुछ देर के लिए एक पार्क में थे, जिसके बाद दो और लोग वहां आ गए। आरोप के मुताबिक, इसके बाद तीनों आरोपितों ने लड़की को जबरन एक ई-रिक्शा में बिठाकर दमदम के मोतीलाल कालोनी स्थित एक घर में ले गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घर पर उसे प्रताडि़त किया गया और सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

