अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कोल्हाई चेक पोस्ट को मिला पुलिस चौकी का दर्जा, चौकी पर 24 घंटे पुलिस बल की रहेगी तैनाती 

On: December 18, 2025 1:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कोल्हाई चेक पोस्ट को मिला पुलिस चौकी का दर्जा, चौकी पर 24 घंटे पुलिस बल की रहेगी तैनाती 

बदायूं।एसपी ग्रामीण हृदेश कठेरिया ने बुधवार को मुजरिया थाना कार्यालय के जीर्णोद्धार व नवनिर्मित कोल्हाई पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने जनता से पुलिस के सहयोग की अपील करते हुए बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के दृष्टिगत महिलाओं से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोल्हाई क्षेत्र में हाईवे किनारे पुलिस चौकी की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी।जिसे अब पूरा कर लिया गया है।चौकी पर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

चौकी प्रभारी के रूप में अनिल कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह ने मुजरिया पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए और अधिक बेहतर पुलिसिंग अपनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह, ग्राम प्रधान विपिन मिश्रा,पप्पू शाक्य,श्यौराज सिंह एवं पुलिस के सहयोगी मौजूद रहे।

कोल्हाई चौकी की लंबे समय से थी आवश्यकता:-मुजरिया थाना क्षेत्र का कोल्हाई इलाका हल्का नंबर एक के अंतर्गत आता है, जहां साप्ताहिक पैठ लगती है, जो दूर-दराज तक प्रसिद्ध है। कोल्हाई एवं आसपास के गांवों में होने वाली घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा दिल्ली हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यहां पुलिस चौकी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।चौकी से कोल्हाई, दरियापुर, समसपुर, हंसुआ नगला, मुड़सान, पटरचोहा,सेमरा बनबीरपुर, अफजलपुर छगनपुर, सराय मुड़िया खागी सहित दर्जन भर से अधिक ग्राम पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!