अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का उचित और दृढ़ जवाब दिया जाना चाहिए : Kharge

On: April 23, 2025 7:25 PM
Follow Us:
Kharge
---Advertisement---

नई दिल्ली। Kharge  :जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की पूरे विश्व ने निंदा की है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन  ने बुधवार आतंकी हमले के दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। उनका कहना है कि निर्दोष पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।

जाति जनगणना कराने के साथ एससी एसटी उप-योजना फिर लागू करे सरकार : Kharge

मल्लिकार्जुन ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कल देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से पहलगाम में हुए घृणित नरसंहार के बारे में बात की। इस जघन्य आतंकी हमले के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। निर्दोष पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।”

Kharge प्रतिकूल परिस्थितियों में एकजुटता से काम करना समय की मांग है

“प्रतिकूल परिस्थितियों में एकजुटता से काम करना समय की मांग है। सीमा पार से हुए इस आतंकी हमले का उचित और दृढ़ जवाब दिया जाना चाहिए। भारत सरकार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से बात करनी चाहिए और राज्य में पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को आतंकियों ने हमला किया था। हमले में दो विदेशी समेत कम से कम 16 पर्यटकों की मौत हो गई और 20 अन्य पर्यटक एवं स्थानीय लोग घायल हो गए। हालांकि, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। पूरे विश्व ने इस हमले की निंदा की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!