अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

यमुना में जहर मिलाने के दावे पर हरियाणा में Kejriwal के खिलाफ एफआईआर

On: February 5, 2025 2:35 PM
Follow Us:
Kejriwal
---Advertisement---

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद Kejriwal के खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी केजरीवाल द्वारा यमुना नदी के पानी को जहरीला बनाने के बारे में की गई एक टिप्पणी के कारण दर्ज की गई है। केजरीवाल ने दावा किया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी के पानी को गंदा और जहरीला बना दिया है। कुरुक्षेत्र के शाहबाद थाने में केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जगमोहन मनचंदा नाम के एक शख्स ने केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(ए) और 299 के तहत मामला दर्ज किया है।

दिल्ली चुनाव : मतदान से पहले Arvind Kejriwal परिवार के साथ पहुंचे मंदिर

 

 

 

 

 

 

 

Kejriwal शिकायत में आरोप लगाया गया

यह घटनाक्रम दिल्ली विधानसभा के लिए बुधवार सुबह 7 बजे शुरू होने वाले मतदान से कुछ घंटे पहले हुआ है। इससे पहले 29 जनवरी को हरियाणा के सोनीपत की एक अदालत ने आप संयोजक केजरीवाल के खिलाफ एक याचिका दायर करने के बाद उन्हें 17 फरवरी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। आप संयोजक ने भाजपा पर यमुना नदी में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि केजरीवाल ने “यमुना में जहर” संबंधी अपनी टिप्पणी से गलत सूचना फैलाई तथा दिल्ली और हरियाणा के निवासियों में दहशत पैदा की। इससे पहले, हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि राज्य सरकार ने दिल्ली की जलापूर्ति के संबंध में अरविंद केजरीवाल के बयान पर कड़ा संज्ञान लिया है और उनके खिलाफ सोनीपत अदालत में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।

 

Kejriwal दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों का शुक्रिया, जिन्होंने इसे पकड़ा और पानी को रोक दिया

अरविंद केजरीवाल ने बीते 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना के जरिए दिल्ली को सप्लाई किए जाने वाले पानी में जहर मिला दिया है। केजरीवाल ने कहा था, “दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों का शुक्रिया, जिन्होंने इसे पकड़ा और पानी को रोक दिया, जिससे यह दिल्ली में नहीं आया। अगर वह पानी पीने के पानी में मिल जाता, तो बड़े पैमाने पर नरसंहार हो जाता।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!