दिल्ली। KC Tyagi : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव को रविवार को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया और परिवार से भी अलग करने की घोषणा की। जदयू नेता के.सी. त्यागी ने इस पारिवारिक कलह और राजनीतिक विरासत की वजह से लिया गया फैसला बताया।
पीएम मोदी के साथ पूरा देश खड़ा है : KC Tyagi
KC Tyagi ने कहा, “उनका आचरण अनैतिक था, राजनीति में निजी और सार्वजनिक जिंदगी अलग-अलग नहीं होती बल्कि एक होती है। उन्होंने एक महिला के साथ संबंध में रहते हुए एक प्रतिष्ठित परिवार की लड़की के साथ शादी की और फिर उसे तलाक दिया।
इसलिए सामाजिक प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए और अनैतिक आचरण की वजह से उन्हें निकाला गया है। राजनीतिक विरासत को लेकर परिवार में गहरा मतभेद चल रहा है। तेजस्वी अलग हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी अलग-अलग हैं। इस वजह से भी तेज प्रताप को निकाला गया है।”
KC Tyagi अनैतिक आचरण की वजह से उन्हें निकाला गया
तेज प्रताप को राजद से निकाले जाने के बाद सांसद और बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एक वीडियो जारी करते हुए लालू परिवार पर हमला बोला है। संजय जायसवाल ने कहा, “लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने एक साथ तीन जिंदगियों को बर्बाद करने का काम किया है।
वे अच्छे से जानते थे कि तेज प्रताप यादव अनुष्का यादव के साथ पिछले कई वर्षों से रह रहे हैं और उसी से शादी करना चाहते हैं। इसके बावजूद यादव समाज में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए दरोगा प्रसाद राय की पोती के साथ जबरदस्ती अपने बेटे की शादी कर दी।”

