अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारतीय सेना के साथ खड़ा है पूरा देश: KC Tyagi

On: April 30, 2025 4:52 PM
Follow Us:
KC Tyagi
---Advertisement---

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को निर्दोष पर्यटकों पर गोलियां बरसाने वाले आतंकियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए भारतीय सेना को पीएम मोदी की ओर से दी गई खुली छूट पर जेडीयू नेता KC Tyagi ने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है।

Chief Minister Yogi Adityanath ने देवरिया में 676 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान KC Tyagi ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाया। पूरा देश गुस्से में है। केंद्र सरकार से सभी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीएम मोदी ने पूरे मामले पर नजर बनाई हुई है।

29 अप्रैल (मंगलवार) को पहलगाम घटना को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक हाईलेवल बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं को खुले तौर पर छूट दी है कि वह तय करे कि उन्हें कब और कैसे दुश्मनों पर प्रहार करना है। पीएम मोदी के साथ पूरा देश है।

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के एक ट्वीट पर जेडीयू नेता KC Tyagi ने कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग में सभी दलों के नेता ने एकजुटता का परिचय दिया था। आतंकवाद के खिलाफ सेना जो भी कार्रवाई करेगी उसके साथ सभी दल एकजुट रहेंगे।

बता दें कि यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए, न कि इसकी आड़ में पोस्टरबाजी व बयानबाजी आदि के जरिए घिनौनी राजनीति की जानी चाहिए, क्योंकि इससे लोगों में कन्फ्यूजन पैदा हो रहा है, जो देशहित में ठीक नहीं।“

KC Tyagi ऑल पार्टी मीटिंग में सभी दलों के नेता ने एकजुटता का परिचय दिया 

दूसरे पोस्ट में मायावती ने लिखा, “इस प्रकरण में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर का भी अपमान कतई ना किया जाए। खासकर सपा व कांग्रेस को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए, वरना बीएसपी इनके विरुद्ध सड़कों पर भी उतर सकती है।“

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!