नई दिल्ली: कावासाकी इंडिया ने Z250 नेकेड स्ट्रीटफाइटर को ‘300’ बैज के साथ भारत में वापस लाने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने बेंगलुरु में एक डीलरशिप इवेंट में Kawasaki Z300 को पेश किया है। यह बाइक इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली Z250 की डिजाइन फिलॉसफी पर आधारित होगी।
296cc इंजन, 38.4 bhp की ताकत
Kawasaki Z300 में वही 296cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा जो निंजा 300 में है। यह इंजन 38.4 bhp की ताकत और 26.1 Nm का टॉर्क बनाता है, जिसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। निंजा 300 के सेमी-डिजिटल मीटर के उलट Z300 में TFT डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के जरिए कॉल अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा होगी।
19 अक्टूबर से बुकिंग, 20 को कीमत का ऐलान
कावासाकी 18 अक्टूबर को मुंबई और पुणे में प्रीव्यू इवेंट आयोजित करेगी। बाइक की बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि टेक्निकल स्पेसिफिकेशन, वैरिएंट, कलर ऑप्शन और कीमत की घोषणा 20 अक्टूबर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
किससे होगा मुकाबला
भारत में इस बाइक का मुकाबला KTM 390 Duke और TVS Apache RTR 310 से होगा। दोनों ही बाइक्स बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा फीचर्स वाला पैकेज देती हैं। अगर Z300 की कीमत 3 लाख रुपये के आसपास रखी जाए तो यह ट्विन-सिलेंडर इंजन चाहने वाले राइडर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती है।
यह भी पढ़ें: 2026 Yamaha MT-15 V2: नए कलर और TFT डिस्प्ले और Yamaha XSR155: नियो-रेट्रो स्टाइल में दमदार इंजन

