हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यू-ट्यूबर Jyoti Malhotra से जांच एजेंसी के अलावा नौ राज्यों की पुलिस ने भी हिसार पुलिस से संपर्क साधा है। ये उन राज्यों की पुलिस है जहां पर ज्योति ने ट्रैवल किया था और वहां की वीडियो अपने इंटरनेट मीडिया अकांउट पर शेयर की थी। वहां की लोकल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Jyoti Malhotra: ज्योति के पहलगाम जाने के बाद हुआ था हमला, जांच में जुटी NIA; हाथ लगे कई सबूत
वहीं पुलिस को पांच दिन के रिमांड के बाद जांच में कई और कड़ियों का पता चला है। पुलिस अब इन कड़ियों को जोड़ कर जो नाम सामने आएंगे उसे भी पूछताछ में शामिल करेगी। जानकारी के अनुसार शहर के न्यू अग्रसेन कॉलोनी की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा ने अपने ट्रैवल के दौरान देश के कई राज्यों के शहरों की यात्रा की थी।
Jyoti Malhotra ने अपने ट्रैवल के दौरान देश के कई राज्यों के शहरों की यात्रा की थी
वह राजस्थान में भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर गई थी वहां की वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर की थी। इसके अलावा जम्मू एंड कश्मीर में पहलगाम, गुलमर्ग और कश्मीर की यात्रा की थी। वहां की वीडियो भी बनाकर शेयर की थी।

