अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

J&Kआतंकी मुठभेड़ किश्तवाड़ में 1 जवान शहीद, सोपोर में1आतंकी मारा गया

On: November 10, 2024 6:43 PM
Follow Us:
J&Kआतंकी मुठभेड़ किश्तवाड़ में 1 जवान शहीद, सोपोर में1आतंकी मारा गया
---Advertisement---

J&K 15 घंटे में एनकाउंटर की तीन घटनाएं सामने आई हैं. इसमें एक ओर जहां सुरक्षाबलों ने सोपोर में एक आतंकी को मार गिराया है, वहीं, किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़ में एक पैरा ट्रूपर शहीद हो गया है, जबकि चार पैरा सैनिक घायल हो गए हैं.

तीनों एनकाउंटर की सिलसिलेवार तरीके से बात करें तो पहला एनकाउंटर श्रीनगर के बाहरी इलाके के जबरवान वन क्षेत्र में हुआ. यहां दो से तीन आतंकवादी फंसे हुए थे, कई घंटों तक ऑपरेशन चला. लेकिन थोड़ी देर पहले ये ऑपरेशन रोक दिया गया है, क्योंकि बताया जा रहा है कि आतंकवादी ज़बरवान पहाड़ियों के जंगल में भाग गए हैं.

 

दूसरा एनकाउंटर- किश्तवाड़ में हुआ. यहां सुदूर जंगल में आतंकवादी छिपे हुए थे, लेकिन इस मुठभेड़ में नायब सूबेदार राकेश कुमार शहीद हो गए हैं, जबकि चार पैरा सैनिक घायल हो गए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में 2 ग्राम रक्षा गार्ड (VDG) की हत्या के बाद तलाश तेज कर दी गई है. इसके अलावा तीसरा एनकाउंटर सोपेर में हुआ था, जहां एक आतंकी मुठभेड़ में मारा गया था.

 सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई, जब सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दलों ने केशवान जंगल में आतंकवादियों को रोका. सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने X पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर किश्तवाड़ के भारत रिज क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया.

तभी दूसरी तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. पहले अधिकारियों ने कहा था कि शुरुआती गोलीबारी में 4 सैन्यकर्मी घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन की हालत “गंभीर” बताई गई. हालांकि इस एनकाउंटर में एक पैरा ट्रूपर शहीद हो गया है. जबकि 4 सैनिक घायल हो गए हैं.

  

J&Kश्रीनगर मुठभेड़ की करें तो यहां जबरवान वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादी फंसे हुए थे.

एक अधिकारी ने बताया कि दाचीगाम और निशात क्षेत्र के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले वन क्षेत्र में सुबह करीब 9 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी. आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था.

 

मध्य कश्मीर डीआईजी राजीव पांडे ने कहा कि इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के देखे जाने की पुष्टि हुई है.

हालांकि, दुर्गम इलाका होने के कारण सटीक स्थान का पता नहीं चल पाया है. हमारे जवानों पर भी फायरिंग हुई है. घेराबंदी बढ़ा दी गई है. बता दें कि ये ऑपरेशन अब रोक दिया गया है, बताया जा रहा है कि आतंकवादी ज़बरवान पहाड़ियों के जंगल में भाग गए हैं

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!