पटना,। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के कांग्रेस के कार्यकाल में जातीय जनगणना नहीं कराए जाने को लेकर गलती मानने को लेकर केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi ने कहा कि जो गलती मान ले, उसे माफी दी जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को स्वतंत्र होकर अकेले चुनाव लड़ने की भी सलाह दी।
एमएसएमई देश की आर्थिक रीढ़, 27.85 करोड़ लोगों को रोजगार मिला : Jitan Ram Manjhi
पटना में पत्रकारों से बातचीत में Jitan Ram Manjhi ने कहा कि महागठबंधन में जितने दल हैं, वे लोग एससी के प्रति सही रवैया नहीं रख रहे हैं। अगर ऐसे लोगों के साथ कांग्रेस है, तो यह सही नहीं है। कांग्रेस को भले एक सीट नहीं मिले, लेकिन कांग्रेस को स्वतंत्र होकर अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। हो सकता है एक-दो बार उन्हें नुकसान हो, लेकिन बाद में बिहार की जनता उन्हें आगे बढ़ाएगी।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन के अन्य दलों जहां रहेंगे, दलित और अति पिछड़े उनके खिलाफ जाएंगे। कांग्रेस अगर अच्छा करना चाहती है, तो उसे इंडी गठबंधन को छोड़ देना चाहिए।
Jitan Ram Manjhi ने पत्रकार पेंशन की राशि बढ़ाए जाने को लेकर प्रसन्नता जताते हुए इसे अच्छा कदम बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही यह निर्णय लिया था, उसे आज आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरा कर दिया। यह बड़ी खुशी की बात है।
बिहार में अपराध को लेकर सहयोगी दल के नेता चिराग पासवान द्वारा सवाल उठाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को मौजूदा एनडीए सरकार के ऊपर कोई टिप्पणी करने से पहले 2005 के पहले के दौर का अध्ययन कर लेना चाहिए। 2005 के पहले अपराधी अपराध करने के बाद सीएम हाउस में जाकर समझौता कर लिया करते थे।
Jitan Ram Manjhi हमारी सरकार ने पहले ही यह निर्णय लिया था, उसे आज आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरा कर दिया
उन्होंने कहा, “मुझे इस बात की खुशी है कि मैं एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जो अपराध और अपराधियों के साथ कोई समझौता नहीं करती। अपराधी भले ही घटना को अंजाम दें, लेकिन वे सलाखों के पीछे भी जाते हैं।”

