अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नक्सली हताश हो चुके हैं क्योंकि उनके खिलाफ अभियान तेज़ हो रहा है: Jharkhand CM

On: March 23, 2025 7:56 PM
Follow Us:
Jharkhand CM
---Advertisement---

Jharkhand CM हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि राज्य में सुरक्षा बलों के अभियान तेज होने से नक्सली हताश हो गए हैं। सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में आईईडी विस्फोट में शहीद हो गये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

नक्सली हताश हो चुके हैं क्योंकि उनके खिलाफ अभियान तेज़ हो रहा है: Jharkhand CM

यहां सीआरपीएफ की 133वीं बटालियन मुख्यालय में इन शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया था। सोरेन ने पत्रकारो से कहा, ‘‘सीआरपीएफ जवान का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सली हताश हो चुके हैं क्योंकि उनके खिलाफ अभियान तेज हो रहा है… यह अभियान जारी रहेगा।’’

Jharkhand CM सुरक्षा बलों के अभियान तेज होने से नक्सली हताश

पुलिस के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम जिले में छोटानागरा थानाक्षेत्र के वानग्राम मरंगपोंगा जंगल में शनिवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की 193 वीं बटालियन के उप-निरीक्षक सुनील कुमार मंडल और एक अन्य जवान पार्थ प्रतिम घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची लाया गया जहां उपनिरीक्षक मंडल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!