अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jharkhand के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भाजपा विधायक ने बनाया था सहायता केंद्र, मंत्री ने क्रेन से हटवाया

On: June 13, 2025 8:24 AM
Follow Us:
Jharkhand
---Advertisement---

हजारीबाग, । Jharkhand के हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्थानीय भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद की ओर से मरीजों की मदद के लिए स्थापित ‘संजीवनी कुटीर’ नामक कार्यालय को बुधवार को प्रशासन ने क्रेन के जरिए बलपूर्वक हटा दिया।

Jharkhand में 45 स्थानों पर एक साथ आयोजित हुआ देवनद-दामोदर महोत्सव

Jharkhand राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस ‘कुटीर’ को अस्पताल परिसर में अराजकता और नशेड़ियों का अड्डा करार देते हुए हटाने का आदेश दिया था। इस कार्रवाई को लेकर राज्य में आरोप-प्रत्यारोप की सियासत गर्म हो गई है। मंत्री ने जहां इसे उचित कानूनी कार्रवाई बताया है, वहीं भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने इसे मरीजों और उनके परिजनों के हितों पर हमला करार दिया है।

हजारीबाग सदर क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के परिसर में ‘संजीवनी कुटीर’ नामक यह सहायता केंद्र 4 जनवरी को शुरू किया था। 24 घंटे कार्य करने वाले इस स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक आधार पर कई युवा सेवा दे रहे थे।

Jharkhand भाजपा विधायक ने ‘संजीवनी कुटीर’ नामक यह सहायता केंद्र 4 जनवरी को शुरू किया था

विधायक का कहना है कि इस केंद्र पर तैनात स्वयंसेवक अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सहायता करते थे। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को कई बार पता नहीं होता था कि उन्हें किस विभाग में और किस काउंटर पर जाना है। ऐसे में कागजी प्रक्रियाएं पूरी कराने से लेकर अस्पताल में कार्यरत विभिन्न विभागों में मरीजों का इलाज करवाने में स्वयंसेवक हमेशा खड़े रहते थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India vs West Indies T20: रांची में टिकट के लिए उमड़ी भीड़, 9 अक्टूबर के मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह

Asian Games 2026 Cricket: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना गेंद खेले भारत सेमीफाइनल में; पाकिस्तान भी पहुंचा अगले दौर में

JapaneseEncephalitis:धनबाद में जापानी इंसेफ्लाइटिस का अलर्ट, 2 बच्चों में JE की पुष्टि; एक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

Ranchi T20 Match: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबला, श्रेयस अय्यर कप्तान; जानें टिकट और सुरक्षा की पूरी जानकारी

रांची में PM Modi’s birthday पर अनोखा अंदाज, प्रशंसकों ने रेत से बनाई प्रधानमंत्री की कलाकृति

Jharkhand में अब एक कॉल पर 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड, सरकार की नई पहल, 90 दिनों में व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य

Leave a Reply