अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत ने Jammu and Kashmir में पाकिस्तान का हमला विफल किया, 8 पाकिस्तानी मिसाइल की नष्ट

On: May 9, 2025 8:34 AM
Follow Us:
Jammu and Kashmir
---Advertisement---

श्रीनगर : भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान की ओर से गुरुवार देर शाम Jammu and Kashmir में किए गए हमले को विफल करते हुए पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को नष्ट कर दिया।

सुरक्षा: Jammu and Kashmir में करीब 50 पर्यटन स्थल बंद

रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सतवाड़ी, सांबा, आर एस पुरा और अरनिया में मिसाइलों से हमला किया गया। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन सभी मिसाइल को ध्वस्त कर दिया। कुल मिलाकर आठ मिसाइलों को ध्वस्त किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों की तरह कार्रवाई करते हुए नागरिक ठिकानों को निशाना बना रही है।इससे पहले जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े धमाके सुने गये और समूचे इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया। नियंत्रण रेखा पर भी पाकिस्तान की ओर से भारी फायरिंग की जा रही है, जिसे भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है।

Jammu and Kashmir में बड़े धमाके सुने गये और समूचे इलाके में ब्लैकआउट कर दिया

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार की रात भी भारत में कम से कम 15 जगह पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को विफल कर दिया था। भारतीय सेनाओं ने इसकी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में ताबड़तोड़ हमले कर लाहौर में पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!