अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jammu and Kashmir से सिख श्रद्धालु बैसाखी के अवसर पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों में मत्था टेकने जाएंगे

On: April 9, 2025 7:16 PM
Follow Us:
Jammu and Kashmir
---Advertisement---

जम्मू : केंद्र शासित प्रदेश Jammu and Kashmir से करीब 250 सिख श्रद्धालु 13 अप्रैल को बैसाखी के अवसर पर पाकिस्तान के विभिन्न गुरुद्वारों में मत्था टेकने के लिए वहां जाएंगे। सिख श्रद्धालुओं का जत्था नौ अप्रैल की शाम जम्मू से रवाना होगा।

Jammu and Kashmir में उपराज्यपाल ने किया 48 अफसरों का तबादला

पाकिस्तान जाने वाले जत्थे के एक सदस्य ने यहां बताया, ”कुल 261 श्रद्धालुओं ने वीजा के लिए आवेदन किया था और सभी नामों को संबंधित अधिकारियों ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि Jammu and Kashmir के श्रद्धालुओं को पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारों में जाने के लिए वीजा मिल गया है।

Jammu and Kashmir  श्रद्धालुओं के साथ वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना होगा

उन्होंने कहा, ”कुल 261 में से करीब 250 श्रद्धालुओं का जत्था कल जम्मू से गांधी नगर से अमृतसर के लिए रवाना होगा और 10 अप्रैल को देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले अन्य श्रद्धालुओं के साथ वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना होगा।”

सिख नेता ने कहा कि श्रद्धालु पाकिस्तान के प्रसिद्ध गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, ”तीर्थयात्रियों को वीजा सहित पासपोर्ट सौंप दिए गए हैं।” उन्होंने कहा, ”श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।” उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है और अरदास (प्रार्थना) करने के बाद जत्थे को अमृतसर के लिए रवाना किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को जत्थे के जम्मू लौटने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में बैसाखी उत्सव में भाग लेने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से सिख श्रद्धालुओं को 6,500 से अधिक वीजा जारी किए गए हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!