अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र में किए क्रांतिकारी सुधार : Jai Bhagwan Sharma

On: July 23, 2025 9:00 PM
Follow Us:
Jai Bhagwan Sharma
---Advertisement---

भाजपा नेता पं. Jai Bhagwan Sharma डीडी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों व कर्मचारियों के साथ 36 बिरादरी के हित में काम कर रही है। उन्होंने सीएम नायब सैनी को युवाओं और किसानों का सच्चा हितैषी बताया।

Chief Minister Bhajanlal Sharma मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय : ग्लोबल मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा राजस्थान

Jai Bhagwan Sharma गांव सारसा में मत्स्य पालन विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान केंद्र और प्रदेश सरकार की फसल चक्र विधि से जुड़कर न केवल उन्नतशील कृषि से जुड़ रहे हैं बल्कि सरकार की क्रांतिकारी कृषि नीति और किसानों की आय दोगुनी करने के प्रबंधों का भी समर्थन कर रहे हैं।

Jai Bhagwan Sharma ने गेहूं, धान की फसल से ऊपर उठकर ब्लू रिवॉल्यूशन’ यानी मत्स्य क्रांति से जुड़ने वाले किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोगों का मत्स्य पालन की तरफ रुझान तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में खारे पानी वाली राज्य की करीब 5900 एकड़ भूमि को झींगा और मत्स्य पालन के लिए उपयोग में लाया जा रहा है जबकि वर्ष 2014-15 में मात्र 70 एकड़ में मछली पालन होगा।

Jai Bhagwan Sharma सरकार की क्रांतिकारी कृषि नीति और किसानों की आय दोगुनी करने के प्रबंधों का भी समर्थन कर रहे

हरियाणा और केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की है। गांव सारसा की पंचायत के तालाब में मत्सय विभाग द्वारा मीठे पानी की मछली के 5 लाख बीज का संचय किया गया है। मत्सय पालन विभाग ज्योतिसर की प्रोग्राम मैनेजर शकुंतला ने बताया कि ज्योतिसर मत्सय पालन विभाग में कुरुक्षेत्र, करनाल, अम्बाला, कैथल, सोनीपत और यमुनानगर कहीं से भी आकर मत्सय पालन विभाग में मछली पालन की ट्रेंनिग ले सकते हैं।

ट्रेनिंग पूरी करने पर प्रमाणपत्र भी दिया जाता है। शर्मा कहा कि हरियाणा सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया है कि झींगा पालन के लिए सब्सिडी को 14 लाख प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 25 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply