अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

किसानों के प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन, Jagjit Singh Dallewal के घर पर नजरबंद

On: May 5, 2025 12:42 PM
Follow Us:
Jagjit Singh Dallewal
---Advertisement---

किसान नेताओं ने मंगलवार 6 मई को शंभू थान के घेराव का ऐलान किया है। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को किसान नेता Jagjit Singh Dallewal को घर‌‌ में नजरबंद कर दिया है।

पुलिस अधिकारी सोमवार सुबह चार बजे फरीदकोट स्थित उनके घर पहुंचे। डल्लेवाल ने खुद सोशल मीडिया पर लाइव आकर यह जानकारी दी। Jagjit Singh Dallewal ने कहा, “सबको पता है कि मैं ज्यादा घूम-फिर नहीं सकता। इसके बावजूद सरकार डरी हुई है और मुझे घर में नजरबंद कर दिया गया है। सरकार की ओर से ऐसे आदेश दिए जा रहे हैं।”

Jagjit Singh Dallewal को मिली अस्पताल से छुट्टी, महापंचायत में होंगे शामिल

‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌किसान मोर्चा नेता सुखदेव सिंह भोजराज ने कहा कि 6 मई को शंभू थाने के घेराव को ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लेना या गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है।

संयुक्त किसान मोर्चा, अराजनीतिक भारत और किसान मजदूर मोर्चा से जुड़े किसान नेता सतर्क रहें। उनहोंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल, बलदेव सिंह सिरसा आदि को पुलिस ने नजरबंद कर दिया जबकि कुलविंदर सिंह पंजोला, हरदेव सिंह चिट्टी, गुरप्रीत सिंह छीना, शेरा अठवाल आदि कई अन्य नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा उन्हें विभिन्न थानों में ले जाया गया।

Jagjit Singh Dallewal सरकार ने बलपूर्वक किसान आंदोलन को दबाया

बता दें किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने 6 मई को शंभू पुलिस स्टेशन के बाहर ‘जबरदस्त विरोधी धरना’ देने की घोषणा की हुई है। किसान संगठनों का आरोप है कि सरकार ने बलपूर्वक किसान आंदोलन को दबाया और धोखे से किसान नेताओं को हिरासत में लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!