अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

तकनीकी खराबी के कारण EOS-09 सैटेलाइट की लॉन्चिंग हुई असफल, ISRO ने बताई वजह

On: May 19, 2025 7:58 AM
Follow Us:
ISRO
---Advertisement---

श्रीहरिकोटा। ISRO अपनी 101वीं ऐतिहासिक लॉन्चिग के दौरान बड़ा झटका लगा है। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का 101वां मिशन ईओएस-09 लॉन्च होने के कुछ समय बाद नाकाम हो गया। उन्होने बताया कि उड़ान के तीसरे चरण के दौरान एक तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के बाद मिशन पूरा नहीं हो सका।

18 मई को ISRO का जासूसी सैटेलाइट होगा लॉन्च

इसरो चीफ ने जारी किया बयान
अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा कि इसरो रविवार को पीएसएलवी-सी61 रॉकेट पर पृथ्वी अवलोकन उपग्रह का प्रक्षेपण नहीं कर सका, क्योंकि इसके तीसरे चरण में कुछ तकनीकी खामी आ गई थी, जिसका अवलोकन किया जा रहा है।

मिशन पूरा नहीं हो सका- ISRO प्रमुख

इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने कहा कि आज हमने PSLV-C61 के प्रक्षेपण का प्रयास किया। इसमें चार चरण होते हैं। पहले 2 चरणों में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन रहा। तीसरे चरण के दौरान हमने अवलोकन देखा… मिशन पूरा नहीं हो सका। हम संपूर्ण प्रदर्शन का अध्ययन कर रहे हैं, हम जल्द से जल्द वापस आएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!