Israel US Iran War : इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के 35वें दिन में पहुंच चुके हैं। दोनों पक्षों में भीषण जंग जारी है। अमेरिका ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ा दिया है। वहीं ईरान ने इजरायल की राजधानी तेल-अवीव से लेकर पूरे मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर घातक मिसाइल और ड्रोन हमलों को जारी रखा है। इस बीच अमेरिका द्वारा ईरान के सबसे बड़े ब्रिज पर किए गए हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 95 घायल हैं।
वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब भी पूरी दुनिया के लिए टेंशन का विषय बना हुआ है। होर्मुज को लेकर ट्रंप द्वारा पल्ला झाड़ने के बाद दुनिया के 60 देशों ने बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर बैठक की। इसमें भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने हिस्सा लिया।
ईरान की मिसाइल ने किया इजरायल पर हमला
एक ईरानी मिसाइल को बादलों के बीच से निकलते दिखाया गया है, जो अचानक प्रकट होती है और अपने टारगेट को हिट कर देती है।
ट्रंप का नया बयान, बोले अमेरिकी सेना ने ईरान में जो कुछ बचा है उसे नष्ट करना अभी शुरू भी नहीं किया है, लगता है ‘पाषाण युग’ अभी दूर है?
ईरान युद्ध पर ट्रंप का नया बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान में जो कुछ बचा है अमेरिकी सेना ने उसे अभी नष्ट करना शुरू नहीं किया है। पहले पुल, फिर बिजली संयंत्र। उन्होंने कहा कि लगता है ‘पाषाण युग’ अभी दूर है?
इजरायल परक बरपा ईरानी मिसाइल का कहर
ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल हमले कर रहा है। शुक्रवार को ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजरायल में तबाही के निशान देखे गए।

