अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राहुल गांधी के बारे में अनाप-शनाप बोला तो अच्छा नहीं होगा : Irfan Ansari

On: March 22, 2025 7:30 PM
Follow Us:
Irfan Ansari
---Advertisement---

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘पॉलिटिकली अनफिट’ बताने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा के बयान का कड़ा विरोध करते हुए उन्हें चेतावनी दी है।

Australia vs Pakistan 3rd T20I:Australia beat Pakistan 3-0, Stoinis blasts

शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए Irfan Ansari ने कहा, “संबित पात्रा खुद अनफिट हैं… एज हेल्थ मिनिस्टर मैं यह बता रहा हूं… ही इज अनफिट… राहुल गांधी पर बोलने से पहले संबित पात्रा बार-बार सोचो-समझो, तोलो, फिर बोलो… नहीं तो अच्छा नहीं होगा।”

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले झारखंड के कांग्रेस नेता Irfan Ansari ने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी जी हमारे आन, बान और शान हैं… उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकता। वह हैं, तभी हम लोग जीतकर आए हैं, हम लोग मंत्री बने हैं। लोग उनको प्यार करते हैं। लोग उनको मानते हैं। उन्हें सम्मान देते हैं। उनके बारे में आप अनाप-शनाप कैसे बोलेंगे।”

अंसारी ने संबित पात्रा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो वह झारखंड में आकर राहुल गांधी के बारे में एक शब्द भी बोलकर दिखाएं, फिर देख लें कि क्या होता है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने कर्नाटक विधानसभा में सरकारी ठेकों में चार फीसदी मुस्लिम आरक्षण लागू करने वाला बिल पास किए जाने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जोरदार जुबानी हमला किया था।

Irfan Ansari हिम्मत है तो वह झारखंड में आकर राहुल गांधी के बारे में एक शब्द भी बोलकर दिखाएं

उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी पॉलिटिकली अयोग्य हैं, इसलिए वो तुष्टिकरण के माध्यम से अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। आज 4 प्रतिशत से शुरू हुआ है, वो एक दिन 100 प्रतिशत तक करने की इनकी मंशा है।

पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कहने पर सिद्धारमैया सरकार ने यह किया है। उन्होंने कहा कि केटीपीपी नाम का ये बिल तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। वक्फ बोर्ड लैंड जिहाद था और ये कॉन्ट्रैक्ट जिहाद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!