अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

IPL 2025 का शेड्यूल जारी, 65 दिन में होंगे 74 मुकाबले

On: February 17, 2025 12:29 PM
Follow Us:
IPL 2025
---Advertisement---

कोलकाता – IPL 2025 का आग़ाज़ 22 मार्च को ईडन गार्डंस में गतविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की भिड़ंत से होगा। कोलकाता में ही 23 मई को दूसरा क्वालिफ़ायर और 25 मई को फ़ाइनल भी खेला जाएगा। इससे पहले 2013 और 2015 में भी यहां फ़ाइनल खेला जा चुका है।

NewTata Sumo’s 2025 Stunning Comeback: New Look, Powerful Engine

 

 

 

 

 

IPL 2025 20 और 21 मई को पहला क्वालीफ़ायर और एलिमिनेटर हैदराबाद में खेला जाएगा

20 और 21 मई को पहला क्वालीफ़ायर और एलिमिनेटर हैदराबाद में खेला जाएगा। शनिवार को आईपीएल के आग़ाज़ के ठीक अगले दिन यानी रविवार 23 मार्च को डबल हेडर खेला जाएगा। जहां सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) मुंबई इंडियंस (एमआई) की मेज़बानी करेगी। IPL 2025 में 74 मैच खेले जाएंगे और लीग कुल 65 दिनों तक खेली जाएगी। पूरे सीज़न में 12 डबल हेडर खेले जाएंगे। आरआर , दिल्ली कैपिटल्स (डीसी), लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) दोपहर में तीन-तीन मैच खेलने वाले हैं। अन्य सात टीमें दोपहर में दो-दो मैच खेलेंगी। पिछले साल दोपहर के मैच 3:30 बजे से शुरू हुए थे। शेड्यूल में 13 मैदानों के नाम सामने आए हैं जिसमें सभी 10 टीमों के मुख्य घरेलू मैदानों के अलावा गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और धर्मशाला का नाम भी शामिल है। आरआर के लिए गुवाहाटी, डीसी के लिए विशाखापट्टनम और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के लिए धर्मशाला दूसरा घरेलू मैदान होगा।

IPL 2025 13 वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे

गुवाहाटी और विशाखापट्टनम में दो-दो मैच होंगे तो वहीं धर्मशाला तीन मैचों की मेज़बानी करेगा। पीबीकेएस आमतौर पर धर्मशाला में हर सीज़न दो मैच ही खेलती आई है, लेकिन इस बार आईपीएल ने इस मैदान पर एक अतिरिक्त मैच शेड्यूल कर दिया है। डीसी, एमआई और एलएसजी इस मैदान पर पंजाब के ख़िलाफ़ मैच खेलेंगे। 4 से 11 मई के बीच यह मैच खेले जाने हैं और पीबीकेएस इकलौती टीम होगी जिसे लगातार तीन घरेलू मैच खेलने का मौक़ा मिलेगा। अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, मुल्लांपुर (मोहाली), दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, हैदराबाद 10 टीमों के होम ग्राउंड हैं। इनके अलावा गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और धर्मशाला यानी कुल 13 वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!