अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

International boxer Naveen Boora-मुक्केबाज नवीन बूरा बिना दहेज रचाएंगे शादी

On: February 19, 2026 10:07 PM
Follow Us:
International boxer Naveen Boora-
---Advertisement---

 International boxer Naveen Boora-हिसार : नवीन बूरा के विवाह समारोह की रस्में इन दिनों पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हो रही हैं। आज सलेमगढ़ से उनके मामा नरेश बगड़िया परिवार सहित भात भरने पहुंचे। भात समारोह में पूरा परिवार खुशी से झूम उठा और वातावरण उत्सवमय हो गया।

भात रस्म के दौरान दादी सरोज देवी, पिता जयबीर बूरा और ताऊ रिटायर्ड चीफ सूरजभान बूरा सहित सभी परिजनों ने नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। महिलाओं ने हरियाणवी लोकगीतों पर नाचते-गाते हुए भातियों का पारंपरिक स्वागत किया। दूल्हा बने नवीन बूरा को रिश्तेदारों, दोस्तों और गांव के बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया।

आज सिमरन संग लेंगे सात फेरे

घिराय निवासी 26 वर्षीय नवीन बूरा अब जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनका विवाह गोरखपुर निवासी 22 वर्षीय सिमरन के साथ 19 फरवरी, गुरुवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा। विवाह को लेकर बूरा परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

संत विहार में लेडीज संगीत में झूमे परिजन

विवाह से एक दिन पूर्व बुधवार रात कैमरी रोड स्थित संत विहार में बूरा परिवार के आवास पर लेडीज संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिवारजनों, रिश्तेदारों और मित्रों ने भाग लिया तथा शादी की खुशियों में जमकर नृत्य किया।

ब्लेसिंग रिसोर्ट्स में होगा प्रीतिभोज

गुरुवार को कैमरी रोड स्थित ब्लेसिंग रिसोर्ट्स में विवाह एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा। घुड़चढ़ी शाम 6:15 बजे होगी, जबकि बारात 7:15 बजे गोरखपुर गांव के लिए रवाना होगी।

बिना दहेज शादी, समाज को देंगे प्रेरणा

इस विवाह की सबसे खास बात यह है कि शादी बिना दहेज के संपन्न हो रही है। बूरा परिवार का यह निर्णय समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

खेल जगत की हस्तियां भी पहुंचीं

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके नवीन बूरा के विवाह समारोह में खेल जगत से जुड़े कई खिलाड़ी और गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। परिवार ने इस शुभ अवसर को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। अपनी खुद की शादी में नवीन बूरा परिवार व दोस्तों के साथ जमकर नाचे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!