अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

IndiGo ने एयरबस को 30 अतिरिक्त वाइड-बॉडी ए350 विमानों का दिया ऑर्डर

On: June 2, 2025 10:42 AM
Follow Us:
IndiGo
---Advertisement---

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी IndiGo ने रविवार को विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस के साथ एक समझौते की घोषणा की। इसके तहत 70 विमानों के खरीद-अधिकार में से 30 विमानों को पक्के ऑर्डर में बदला गया है। यह एयरलाइन की अंतर्राष्ट्रीय विस्तार की दीर्घकालिक योजनाओं को परिभाषित करने की दिशा में एक और कदम है।

आतंकवाद के खिलाफ India को मिला दोस्त रूस का साथ, पाकिस्तान को दिया जवाब

IndiGo के सीईओ पीटर एल्बर्स ने राष्ट्रीय राजधानी में एक ब्रीफिंग में कहा कि कंपनी 30 एयरबस ए350-900 के लिए पक्का ऑर्डर दे रही है। उन्होंने कहा कि 70 विमानों के विकल्प में से अब कंपनी 30 विमानों का पक्का ऑर्डर दे रही है।

पिछले साल इंडिगो ने 30 ए350-900 विमानों के लिए पक्का ऑर्डर देकर अपने बेड़े में वाइडबॉडी विमान शामिल करने का निर्णय लिया था। इसके अलावा, 70 अतिरिक्त विमानों के खरीद-अधिकार भी लिए थे। मूल ऑर्डर की डिलीवरी 2027 में शुरू होने की उम्मीद है।

इंडिगो के सीईओ ने कहा कि कंपनी इस दशक के अंत तक अपने बेड़े का आकार दोगुना करने के लिए प्रति सप्ताह एक विमान को शामिल करना जारी रखेगी।

IndiGo कंपनी इस दशक के अंत तक अपने बेड़े का आकार दोगुना करने के लिए प्रति सप्ताह एक विमान को शामिल करना जारी रखेगी

इस कदम से इंडिगो को अपने अंतर्राष्ट्रीय लंबी दूरी के नेटवर्क का और विस्तार करने में मदद मिलेगी, जिससे भारतीय महानगरों को दुनिया के विभिन्न हिस्सों से जोड़ा जा सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply