अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

India और नेपाल ने जल, स्वच्छता और आरोग्य क्षेत्र में सहयोग के समझौता ज्ञापन पर किये हस्ताक्षर

On: March 4, 2025 5:47 PM
Follow Us:
India
---Advertisement---

नयी दिल्ली : India और नेपाल सरकार ने अपशिष्ट प्रबंधन सहित जल, स्वच्छता और आरोग्य (वाश) क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आज हस्ताक्षर किए। इसके लिए सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और नेपाल सरकार के जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर हमारा रुख पहले जैसा : India

समझौते का उद्देश्य India और नेपाल के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और वाश क्षेत्र में अंतर-सरकारी सहयोग को मजबूत करना है, ताकि उनकी आबादी के लिए स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी नागरिकों को स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने में India की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। श्री पाटिल ने इस बात पर जोर दिया कि यह समझौता ज्ञापन सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्थिरता और क्षेत्रीय सहयोग के प्रति भारत और नेपाल की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

 

पेयजल और स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने में India की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

नेपाल सरकार के जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने बड़े पैमाने पर स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता पहलों को लागू करने में भारत की सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि नेपाल इन क्षेत्रों में भारत के अनुभव से सीखने के लिए उत्सुक है और नेपाली अधिकारी अंतर्दृष्टि और सर्वोत्तम प्रथाओं को प्राप्त करने के लिए भारत में प्रमुख स्थलों का दौरा करेंगे।

उन्होंने आगे प्रस्ताव दिया कि स्थिर प्रगति और ज्ञान के पारस्परिक आदान-प्रदान को सुनिश्चित करने के लिए नियमित बैठकें आयोजित की जानी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!