अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

India ने अमेरिका पर कसा तंज

On: June 13, 2025 10:11 AM
Follow Us:
India
---Advertisement---

नयी दिल्ली : अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साझीदार बताये जाने और अमेरिकी सेना दिवस की परेड में पाकिस्तानी सेना प्रमुख को आमंत्रित किये जाने पर तंज कसते हुए India ने उसे याद दिलाया कि 11 सितंबर 2001 के न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकवादी हमले के सूत्रधार अलकायदा के मुखिया ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में छिपे होने की सूचना देने वाला व्यक्ति अब भी पाकिस्तानी सेना की कैद में है।

अहमदाबाद में Air India का विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार; रिहायशी इलाके में हादसा

India विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां नियमित ब्रीफिंग में अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के बयानों एवं पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को अमेरिकी सेना दिवस परेड में बुलाने के पीछे अमेरिकी रुख के बारे में पूछे जाने पर कहा, “पाकिस्तान वास्तव में क्या है, इसका रिकॉर्ड बहुत स्पष्ट है। हम सभी जानते हैं कि पहलगाम हमला सीमा पार आतंकवाद का सबसे हालिया उदाहरण है।

मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि हाल ही में 26/11 के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किया गया था। जाहिर है, हममें से कोई भी यह नहीं भूला है कि पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को पनाह दी थी। यह महत्वपूर्ण है कि वह व्यक्ति – डॉ. शकील अफरीदी – जिसने ओसामा बिन लादेन को खोजने में मदद की थी, अभी भी पाकिस्तानी सेना द्वारा कैद है।”

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजेलिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में अराजक और हिंसक प्रदर्शनों और वहां रहने वाले प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा के बारे में एक सवाल के जवाब में श्री जायसवाल ने कहा, “हम घटनाक्रम से अवगत हैं। भारत सरकार विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण को अत्यंत गंभीरता से लेती है।

India पाकिस्तान वास्तव में क्या है, इसका रिकॉर्ड बहुत स्पष्ट है

उन्होंने कहा, “लॉस एंजेलिस क्षेत्र में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। हम इस क्षेत्र में रहने वाले भारतीय नागरिकों को उचित सुरक्षा सावधानियाँ बरतने की सलाह देते हैं। सैन फ्रांसिस्को में हमारा वाणिज्य दूतावास स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और समुदाय के सदस्यों के साथ निकट संपर्क में है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!