अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

India की बांग्लादेश को दो टूक, आतंकवाद को सामान्य न बनाएं

On: February 22, 2025 12:14 PM
Follow Us:
India
---Advertisement---

नई दिल्ली – India विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन से दो टूक शब्दों में कहा था कि ढाका आतंकवाद को सामान्य न बनने दे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह खुलासा किया। दोनों नेताओँ की मुलाकात इस सप्ताह की शुरुआत में मस्कट में हुई थी। बैठक के बाद जयशंकर कहा था कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार के साथ बातचीत द्विपक्षीय संबंधों और बिम्सटेक पर केंद्रित थी। वहीं बांग्लादेशी पक्ष ने कहा हुसैन ने सार्क स्थायी समिति की बैठक आयोजित करने के महत्व पर प्रकाश डाला और भारत सरकार से इस मामले पर विचार करने का आग्रह किया।

India यह मामला बांग्लादेश की ओर से उठाया गया

बता दें India विदेश मंत्री ने 16 फरवरी को मस्कट में हिंद महासागर सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश सहित पड़ोसी देशों के अपने समकक्षों के साथ कई बैठकें की थीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “इस बारे में कि क्या सार्क पर चर्चा हुई या नहीं…हां, यह मामला बांग्लादेश की ओर से उठाया गया था, जब विदेश मंत्री ने मस्कट में ढाका के विदेश सलाहकार से मुलाकात की थी। यह स्वीकार किया गया कि दक्षिण एशिया में हर कोई जानता है कि कौन सा देश और कौन सी गतिविधियां सार्क को बाधित करने के लिए जिम्मेदार हैं। India विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह आतंकवाद को सामान्य न बनाए।”
मस्कट बैठक को लेकर बांग्लादेशी मीडिया के दावा किया कि चर्चा के दौरान प्रोफेसर यूनुस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित मुलाकात पर भी बात हुई।

India और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के बीच पहली उच्च स्तरीय बातचीत थी

 

 

 

 

 

 

 

बांग्लादेशी मीडिया के मुातबिक बातचीत के दौरान अप्रैल में बैंकॉक में आयोजित होने वाले बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस और India प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक बैठक आयोजित करने का विषय भी उठा। बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल’ (बिम्सटेक) का छठा शिखर सम्मेलन इस साल के अंत में 2-4 अप्रैल को थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित होने वाला है। बता दें बांग्लादेश शिखर सम्मेलन में बिम्सटेक के अगले अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेगा। मस्कट से पहले विदेश मंत्री जयशंकर और हुसैन की पिछली मुलाकात सितंबर में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान हुई थी। यह मुलाकात अगस्त 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से हटने के बाद भारत और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के बीच पहली उच्च स्तरीय बातचीत थी।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर हमारा रुख पहले जैसा : India

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!