अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

IND vs AFG T20:टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से हुए बाहर ये खिलाड़ी,ये रही वजह

On: January 7, 2024 7:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

IND vs AFG T20 भारत और अफगानिस्तान की टीमों के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम भारत पहुंच चुकी है। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCIने अभी तक भारतीय टीम के स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर हो गया है।

 

ICC Official Webside

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली IND vs AFG T20 सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ उपलब्ध नहीं होंगे

IND vs AFG T20
IND vs AFG T20

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक रुतुराज गायकवाड़ फिलहाल उंगली में लगी चोट से जूझ रहे हैं। बता दें गायकवाड़ को 19 दिसंबर को पोर्ट एलिजाबेथ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। इस चोट के कारण वह वनडे के बाद टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए थे।

 

READ MORE-        ICC Test Rankings:टीम इंडिया से छिना नंबर-1 का ताज, ऑस्ट्रेलिया के नाम हुई बादशाहत

सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या भी चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर शुरू होने वाली तीन मैचों की IND vs AFG T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

IND vs AFG T20
IND vs AFG T20

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार और हार्दिक दोनों के IPL से वापस एक्शन में आने की उम्मीद है। बता दें सूर्यकुमार यादव को साउथ अफ्रीका दौरे पर चोट लगी थी जबकी हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोटिल हुए थे। बता दें दोनों टीमों के बीच ये पहली व्हाइट बॉल द्विपक्षीय सीरीज है। इससे पहले ये सिर्फ एशिया कप और ICC इवेंट में ही आपस में भिड़े हैं।

 

3 मैचों की T201 सीरीज का शेड्यूल

पहला T20 11 जनवरी 2024 मोहाली

दूसरा T20 14 जनवरी 2024 इंदौर
तीसरा T20 17 जनवरी 2024 बेंगलुरु

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!