अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कमल हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत चार नामजद और दो अज्ञात पर रिपोर्ट, तीन आरोपी गिरफ्तार

On: January 4, 2026 8:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कमल हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत चार नामजद और दो अज्ञात पर रिपोर्ट, तीन आरोपी गिरफ्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के शक में युवक कमल की पीटकर हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विपिन, राधेश्याम व नरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। तीनों से पूछताछ की गई। इसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

शनिवार शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रहमुद्दीनगर निवासी कमल किशोर अपनी बुआ के घर उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचा था। वहां फुफेरे भाई की बेटी को मोबाइल फोन देकर वह घर लौट रहा था। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के शक में फूफेरे भाई व फूफा समेत छह लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लाठी डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।मृतक के पिता मुन्नालाल ने बताया कि शनिवार को उनके बेटे कमल किशोर को उसके फुफेरे भाई नरेंद्र ने फोन कर घर पर बुलाया था। कमल अपने साथी गांव के ही धारा विजय के साथ बुआ के घर बाइक से चला गया। दिन में करीब 3.30 बजे गांव के पास नरेंद्र, विपिन, रजनेश, राधेश्याम व दो अज्ञात लोगों ने कमल को रोक लिया। धारदार हथियार व लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया, जिससे उनके बेटे की मौत हो गई।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ युवक का अंतिम संस्कार:-रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए गांव पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी में युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।सीओ उझानी देवेंद्र कुमार ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- ट्राला से ट्रैक्टर उतारते समय ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत के मामले में भाई ने 10 दिन बाद ट्रक चालक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

Amroha News-कुपोषण के खिलाफ डीएम सख्त: लापरवाही पर धनौरा-गजरौला के अधिकारियों को नोटिस, दिए ये कड़े निर्देश

Amroha News- जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज: कबड्डी में गंगेश्वरी और वॉलीबॉल में पपसरा का दबदबा

Amroha News-अमरोहा में माटीकला कारीगरों को मिला प्रशासन का साथ 35 कुम्हारों को बंटे इलेक्ट्रिक चाक 

Amroha News-रेहड़ी-पटरी वालों, किसानों और स्थानीय विकास के मुद्दे पर CM योगी के नाम सौंपा ज्ञापन

Moradabad News-व्यापारी के अपहरण की साजिश नाकाम, हथियारों के जखीरे के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!