अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Porbandar में आईसीजी हेलीकॉप्टर में आग, तीन सदस्यों की मौत

On: January 6, 2025 12:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गुजरात के Porbandar के बाहरी इलाके में स्थित हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर उतरने के दौरान भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई जिससे चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

 

 

 

 

Porbandar के पुलिस अधीक्षक भागीरथसिंह जडेजा ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई जब आईसीजी का ‘एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर’ (एएलएच) नियमित उड़ान से लौट रहा था।
उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के रनवे पर उतरने की कोशिश करते समय हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें आग लग गई। बाद में दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया
जडेजा ने बताया कि चालक दल के तीनों सदस्यों को हेलीकॉप्टर से गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और पोरबंदर के एक अस्पताल ले जाया गया। कमला बाग पुलिस थाने के निरीक्षक राजेश कनमिया ने बताया, ‘‘ उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक ने अस्पताल लाए जाने के बाद दम तोड़ दिया।’’ उन्होंने बताया कि चालकदल के सदस्यों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!