दिवाली के अवसर पर Hyundai की कार खरीदने की सोच रहे हैं? कंपनी इस त्योहारी सीजन में विभिन्न मॉडलों पर आकर्षक छूट दे रही है। नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट जैसे लाभ उपलब्ध हैं। किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है, यह जानने के लिए हुंडई की वेबसाइट या डीलरशिप पर जाएँ। विस्तारित वारंटी और आसान फाइनेंसिंग विकल्प भी उपलब्ध हैं।
Hyundai CRETA Electric के 3 नए वेरिएंट लॉन्च; बढ़ी हुई रेंज, दो कलर समेत कई फीचर्स से हुई लैस
नई कीमतें Grand i10 Nios, i20, Aura, Verna, Exter, Venue, Creta और Alcazar पर लागू हैं।
Hyundai Cars पर डिस्काउंट ऑफर
मॉडल नई कीमत (एक्स-शोरूम) GST लाभ फेस्टिव ऑफर
Grand i10 Nios ₹5.47 लाख ₹51,022 ₹50,000 तक
i20 ₹6.87 लाख ₹64,035 ₹45,000 तक
Aura ₹5.98 लाख ₹55,780 ₹33,000 तक
Verna ₹10.69 लाख ₹60,640 –
Exter ₹6.05 लाख ₹55,984 ₹50,000 तक
Venue ₹7.26 लाख ₹67,719 ₹50,000 तक
Creta ₹10.72 लाख ₹38,311 –
Alcazar (पेट्रोल) ₹14.47 लाख ₹75,376 ₹60,000 तक
Alcazar (डीज़ल) ₹15.44 लाख ₹75,376 ₹60,000 तक
Hyundai Grand i10 Nios और i20
Hyundai का एंट्री-लेवल मॉडल Grand i10 Nios की कीमत GST लाभ के साथ 51,022 रुपये सस्ती हो गई है। इसकी नई कीमत 5.47 लाख रुपये से शुरू होती है। इसकी तरह Hyundai i20 को को भी GST लाभ मिला है और यह 64,035 रुपये सस्ता हो गया है। जिसकी नई शुरूआती कीमत 6.87 लाख रुपये है। हुंडई की यह कार प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में सबसे पसंदीदा विकल्प बनी हुई है।

