अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Omar Abdullah के दौरे को लेकर बडाल के लोगों में जगी उम्मीद

On: January 21, 2025 6:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी के बडाल गांव में एक रहस्यमय बीमारी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। अब तक इस बीमारी की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को CM Omar Abdullah यहां आ रहे हैं। वो प्रभावित लोगों से इसे लेकर मुलाकात कर सकते हैं। इस बीच, यहां के कई स्थानीय लोगों ने आईएएनएस से बातचीत की है।
एक स्थानीय बाशिंदे ने कहा कि आज CM Omar Abdullah हमारे बीच में आ रहे हैं। अब हमारी स्थिति कुछ इस तरह से बन चुकी है कि दिल में दर्द हो तो दुआ कीजिए, लेकिन अगर दिल ही दर्द हो, तो क्या कीजिए। यहां पर एक के बाद एक लाश को कंधा देना पड़ा है। यह हमारे लिए बहुत ही दुख और दर्द की बात है। हमारे साथ कई बुजुर्ग भी हैं। इन्होंने भी कभी ऐसे हालात नहीं देखे। यहां कई लोगों के परिवार कब्रिस्तान में तब्दील हो चुके हैं। जो घर आबाद थे, वो अब खामोश शहरों में तब्दील हो चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CM Omar Abdullah ने कहा कि अब मुख्यमंत्री हमारे बीच में आ रहे हैं। उनसे हमें बहुत उम्मीदें हैं। सवाल यह है कि क्या इसके पीछे किसी की साजिश है या कोई चाल चली जा रही है। अगर ऐसा कुछ है, तो हमें पूरी उम्मीद है कि इंसाफ जरूर मिलेगा। सीएम साहब आखिरी हद तक हमें इंसाफ दिलाने की कोशिश करेंगे। आज आप अपनी आंखों से देख सकते हैं कि किस तरह से डर और दहशत का माहौल है। लोगों के जेहन में इसी बात का डर है कि कहीं इस घर के बाद मेरे घर की बारी ना हो।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!