अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत वापस भेजने का आदेश, Home Minister Amit Shah ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश

On: April 26, 2025 8:39 AM
Follow Us:
Home Minister Amit Shah
---Advertisement---

नई दिल्ली। शुक्रवार को Home Minister Amit Shah ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात की। उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिए कि पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेजा जाए।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए हैं। इनमें से एक फैसला पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके वतन भेजने का है।

Home Minister Amit Shah का जम्मू कश्मीर दौरा, पाकिस्तान ने पुंछ में तोड़ा संघर्ष विराम, सेना का मुंहतोड़ जवाब

Home Minister Amit Shah  ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात की और अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें तुरंत वापस पाकिस्तान भेजने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

गृह मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पाकिस्तानी नागरिकों से संबंधित सभी वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाएं। इसके साथ ही, सभी राज्य अपने क्षेत्र में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को खोज-खोजकर उनकी वापसी सुनिश्चित करें। गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि पाकिस्तान से आए सभी लोगों को जल्द से जल्द अपने-अपने राज्यों से हटाया जाए। इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Home Minister Amit Shah पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें तुरंत वापस पाकिस्तान भेजने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा

इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि सरकार की ओर से लिए गए निर्णय के तहत पाकिस्तानियों को जारी वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, यह निर्णय उन हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होता, जिन्हें पहले से दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) जारी किए जा चुके हैं।

रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि 24 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित करने का निर्णय पहले से जारी हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों के दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) पर लागू नहीं होता। ऐसे वीजा वैध बने रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!