अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Holi News: होली पर बरेली मंडल के चारों जिलों में निकाले जाएंगे 123 जुलूस, चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

On: March 1, 2026 1:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Holi News: होली पर बरेली मंडल के चारों जिलों में निकाले जाएंगे 123 जुलूस, चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

होली पर बरेली मंडल के चारों जिलों में सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।सुरक्षा में 11 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

बरेली। डीआईजी ने होली पर बरेली रेंज में पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि होली पर चारों जिलों में 123 जुलूस निकाले जाएंगे। बरेली में 3041, बदायूं में 2275, पीलीभीत में 1397 एवं शाहजहांपुर में 2855 समेत कुल 9568 स्थानों पर होलिका दहन होगा। त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

जुलूस मार्गों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे:-डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि बरेली रेंज को होली के लिहाज से आठ सुपर जोन, 41 जोन, 145 सेक्टर एवं 350 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है। बरेली जिले में 80, बदायूं में 15, पीलीभीत में 10 एवं शाहजहांपुर में 18 समेत कुल 123 छोटे-बड़े जुलूस निकाले जाएंगे।इनमें शहर में दो व तीन मार्च को निकलने वाला राम बरात जुलूस शामिल है।डीआईजी ने बताया कि सभी जुलूस मार्गों पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बॉडीवार्न कैमरे के साथ लगाई गई है।

11 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी:-डीआईजी ने बताया कि 10 एएसपी, 30 सीओ, 92 प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 268 दरोगा, 1800 मुख्य आरक्षी, 2759 आरक्षी, 4728 महिला मुख्य आरक्षी, 1759 महिला आरक्षी समेत कुल 11446 पुलिसवालों की ड्यूटी लगाई गई है।मुख्यालय से पांच कंपनी, दो प्लाटून पीएसी,चार कंपनी आरआरएफ, बरेली जोन से एक कंपनी पीएसी मौजूद रहेगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply

error: Content is protected !!