अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Himachal Pradesh : मंडी में HRTC की बस खाई में गिरी, 7 की मौत, सीएम सुक्खू ने जताया दुख

On: July 25, 2025 6:03 AM
Follow Us:
Himachal Pradesh
---Advertisement---

शिमला । Himachal Pradesh के मंडी जिले में गुरुवार को एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां हिमाचल रोड परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Himachal Pradesh में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि बस में 30 यात्री सवार थे, तभी यात्रियों से भरी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। घायलों को सरकाघाट कस्बे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन लोगों को बिलासपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रेफर कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों को सरकाघाट के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच, Himachal Pradesh मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सरकाघाट उपमंडल के मसेरन के पास तारंगला में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को घायलों को अस्पताल ले जाकर इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के मसेरन के निकट तारंगला में एचआरटीसी बस के खाई में गिरने से अब तक सात लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उपचार दिलाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Himachal Pradesh घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उपचार दिलाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए

दुख की इस घड़ी में, मैं दिवंगत जनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए, शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायल शीघ्र स्वस्थ हों, यही मेरी कामना है।” हालांकि, हादसे का कारण अभी पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।

बता दें कि Himachal Pradesh हादसे के बाद सरकाघाट पुलिस थाने और पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय की आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गई। इस दौरान प्रशासन को बस से पीड़ितों को निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!