अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Himachal Pradesh में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

On: April 29, 2025 10:11 AM
Follow Us:
Himachal Pradesh
---Advertisement---

हमीरपुर : Himachal Pradesh के करनेहडा क्षेत्र (थाना बड़सर) में पाकिस्तान एयरलाइंस का एक गुब्बारा मिला है। यह गुब्बारा पाकिस्तान एयरलाइंस के जहाज के आकार का है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है, खासकर तब, जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है और देशभर में “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए जा रहे हैं।

Himachal Pradesh सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी बढ़ाई

Himachal Pradesh डीएसपी बड़सर, लालमन शर्मा ने बताया कि गुब्बारे की सूचना इलाके के प्रधान ने पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने गुब्बारे को जब्त कर लिया। एसएचओ बड़सर, गुरबख्श चौधरी के अनुसार, यह गुब्बारा हमीरपुर और बिलासपुर जिलों की सीमा पर मिला, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अजय कौडल और एचएससी दिनेश रागड़ा ने गुब्बारे को सुरक्षित किया। डीएसपी शर्मा ने कहा कि गुब्बारे की उत्पत्ति और इसमें शामिल तत्वों की जाँच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसके स्रोत और मकसद का पता लगा लिया जाएगा।

Himachal Pradesh हेड कांस्टेबल अजय कौडल और एचएससी दिनेश रागड़ा ने गुब्बारे को सुरक्षित किया

इस घटना ने क्षेत्र के निवासियों को सतर्क कर दिया है, क्योंकि पाकिस्तान की ओर से भेजे गए गुब्बारों का मामला पहले भी सुर्ख़ियों में रह चुका है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। जाँच एजेंसियाँ इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या यह गुब्बारा पाकिस्तानी एजेंसियों द्वारा भेजा गया था या फिर यह कोई अन्य साजिश है। सुरक्षा बलों ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!